एसएसपी की चेतावनी—शिक्षा की आड़ में अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई – my uttarakhand news

 
देहरादून,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर प्रेमनगर क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने हॉस्टल एवं पीजी में रह रहे बाहरी छात्र-छात्राओं का व्यापक सत्यापन किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों एवं पुलिस की विभिन्न टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र में संचालित हॉस्टल और पीजी प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। इस दौरान सभी संचालकों को अपने यहां रह रहे छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाहरी राज्यों के छात्रों का उनके मूल स्थान से चरित्र सत्यापन अनिवार्य करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रि 10 बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित करने की हिदायत दी गई।
एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी हॉस्टल या पीजी में रहने वाले छात्र नशे या अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके साथ-साथ संबंधित संचालकों एवं मालिकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान सत्यापन न कराने वाले 08 हॉस्टल/पीजी संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान करते हुए कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने या बिना सत्यापन के रह रहे 75 संदिग्ध छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिनका सत्यापन किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने वाले 52 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 16 वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रेमनगर, पौंधा और नंदा की चौकी क्षेत्रों में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट्स की भी चेकिंग की गई। सभी संचालकों को निर्धारित समय सीमा के बाद प्रतिष्ठान बंद रखने तथा परिसर में शराब सेवन न होने देने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

45 minutes ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

3 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

4 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

5 hours ago