चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़, दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीना शर्मा, लक्ष्मी राणा और दर्शन लाल आर्य जैसे प्रमुख चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीना शर्मा, जो महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रह चुकी हैं, वहीं लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी रही हैं। इसके अलावा घनसाली से पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य का भाजपा में शामिल होना भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
इनके साथ ही अनिल शर्मा (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), संजीव रस्तोगी, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम आगामी चुनावों से पहले भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा सदस्यता अभियान के जरिये बीजेपी सरकार और संगठन के कामों को भी जनता के बीच पहुंचाया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

JL D’Souza Memorial Inter-School English Debate 2026 held at SJA

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: St. Joseph’s Academy hosted the J.L. D’Souza Memorial…

11 minutes ago

New Executive Engineer assumes charge at Garhwal University

my uttarakhand news BureauSrinagar (Garhwal), 9 Oct: Arvind Mohan Suyal,…

22 minutes ago

‘Love Your Bookshop Weekend’ at Natraj

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: World Bookshop Day, observed on 10 October celebrates…

33 minutes ago

Jugran says Congress should remember its own dark history before targeting BJP

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: BJP State Spokesperson Ravindra Jugran launched a sharp…

45 minutes ago

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

4 hours ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

9 hours ago