उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
Advertisement
देहरादून/रुद्रप्रयाग। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही सनातन धर्म विरोधी रही है। कांग्रेस ने सनातन धर्म की परंपरा और संस्कृति से हमेशा छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं बच गया है, इसलिए कांग्रेस बेवजह केदारनाथ धाम में लगाए गए सोने को मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कांग्रेस को चौलेंज करते आया हूं कि अगर उनके पास सोने को लेकर कोई साक्ष्य हैं तो वह उसे प्रस्तुत करें।
रुद्रप्रयाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि 31 जुलाई को आयी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है.। द्वितीय चरण की यात्रा ने अब तेज गति पकड़ ली है और हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर समिति की ओर से भी यात्रियों को अच्छे दर्शन कराने और अच्छी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Share0
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …