हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

“कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत”
6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास
हल्द्वानी – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती देने वाला आधुनिक मंच होगा।
इस मीडिया सेन्टर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को अब कई कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी उल्लेख किया। पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके। अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जा रही है।

निश्चित रूप से यह मीडिया सेन्टर हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया हब बनाने के साथ उत्तराखण्ड में आधुनिक, पारदर्शी और सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा देगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय –

  देहरादून,राज्य सरकार के ऊर्जा क्षेत्र के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा वर्तमान ऊर्जा संकट, ऊर्जा…

6 hours ago

जिलाधिकारी ने ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा बैठक ली –

  चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) प्राचीन पाण्डुलिपियां, ताड़पत्र, भोजपत्र एवं दुर्लभ अभिलेख हमारी समृद्ध…

7 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित – myuttarakhandnews.com

25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और…

7 hours ago

बिना मानकों के चल रहे होमस्टे, होटल, बिना अग्निशमन उपकरण व फूड लाईसेंस के संचालन पर कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

7 hours ago

बद्रीनाथ धाम पहुंचे SDRF सेनानायक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा –

  चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने…

7 hours ago