पुराने तरीके से रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में जुटा आयोग
आठ दिन से बंद पड़ी है वेबसाइट
देहरादून। प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है।
राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड से लेकर सिलेबस तक सब कुछ जानकारी उपलब्ध होती है। साइबर हमले के बाद से यह वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास से लिया गया था जो माकोप रैनसमवेयर हमले में इंक्रिप्ट हो गया था। इसके चलते आठ दिन से वेबसाइट बंद पड़ी हुई है।
बेरोजगार युवा लगातार वेबसाइट चलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि वह आईटीडीए से लगातार संपर्क में हैं। उनके विशेषज्ञ वेबसाइट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया, जब तक वेबसाइट शुरू नहीं होगी तब तक कुछ भर्तियों के रिजल्ट वह समाचार पत्रों में जारी करेंगे।
जैसे ही वेबसाइट सुचारू होगी, वैसे ही नई भर्ती के विज्ञापन, इसी महीने होने वाली समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड व अन्य कामकाज पूरे करेंगे। उधर, आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रहीं थीं। जल्द ही वेबसाइट को सुचारू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…