देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उत्तराखण्ड राज्य को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के लिये यह गौरव का विषय है, मैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ, की आप महिला सशक्तिकरण की और महिलाओं को मजबूती देने की बात करते है उसे व आप धरातल पर भी उतारते है। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारी आने वाली पीढ़ियों, बेटियों और महिला प्रशासनिक अधिकारियों को एक नई दिशा व प्रेरणा देने का काम करेगा।
इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप महिलाओं को साथ लेकर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगी और एक कुशल नेतृत्व की छाप छोड़ेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है और आगे बढ़ रही है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के सहयोग व मार्गदर्शन से संकल्प से सिद्धि तक का सफर तय कर रही है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …