नैनिताल भीमताल- जहां एक तरफ विकास की बहार चलाई जा रही है वहीं कुछ आंकड़े हैं जो विकास की पोल खोलते हुए नजर आते है ,आजादी के सालों बीत जाने के बाद भी नैनीताल के नजदीक माने जाने वाले भीमताल धारी ब्लॉक के ग्राम सभा बबियाड के तोक बिरसिंग्याॅ जो मुख्य सड़क से 5 किलोमीटर दूरी पर एक अनुसूचित जाति बहुमूल्य क्षेत्र है, आज भी सड़क हेतु संघर्ष कर रहा है ।ऐशा नहीं है कि यहाँ के ग्रामीणों ने सड़क हेतु प्रयास नहीं किया ,हर जनप्रतिनिधि के दरवाजे ग्रामीण अपनी मांग हेतु गये है ।परंतु इन जन प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जाता रहा । सरकारें बदलती है ,अधिकारी बदलते है लेकिन इन ग्रामीणों की समस्या नहीं बदली ।चुनाव के समय में प्रतिनिधियों द्वारा सड़क का सर्वे भी करवा जाता रहा , लेकिन हर बार चुनाव जीतने के बाद स्थिति वो ही रहती है ।यहाँ पर बसे परिवारों की आजीविका का साधन कृषि है ,सड़क ना होने के कारण बाजारों तक पहुँच नहीं है ,जिस कारण अनाज बर्बाद होता है ।ननिहालो के स्कूल दूर जंगल के रास्ते होने की वजह से यहां के बालिकाओं को सम्पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती,गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय अपनी जान हथेली में रखकर लकड़ी के डोली में मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है । 21वी सदी में ये स्थिति होने के बाबजूद भी सरकार खामोश है ।
Post Views: 9
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…