स्टर्लिंग लेक व्यू सातताल के लॉन्च के साथ स्टर्लिंग ने कुमाऊं सर्किट में किया विस्तार –

  नैनीताल,  भारत की अग्रणी हॉस्पीटेलिटी कंपनियों में से एक स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने उत्तराखंड में अपना नवीनतम रेसोर्ट स्टर्लिंग लेक व्यू सातताल लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, स्टर्लिंग अब उत्तराखंड में अपने 12 रेसोर्ट्स और देशभर में कुल 80 रेसोर्ट्स का संचालन कर रही है। कंपनी जल्द ही देशभर के अन्य कई हॉस्पीटेलिटी मार्केट्स में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना पर काम कर रही है।कुमाऊं स्थित सातताल की खास पहचान मीठे पानी की उन सात झीलों से बनी है जो इस इलाके में वनों से घिरी पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में अपने आकर्षण के लिए लोकप्रिय हैं। पक्षियों की तरह-तरह की प्रजातियों और जैव-विविधता से भरपूर इस जगह ने कुमाऊं के अन्य कई हिल स्टेशनों से अलग अधिक शांत और बेहद खास डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पहचान बनायी है। यहां आने वाले सैलानियों को झीलों, जंगलों, प्रकृति और बिना भाग-दौड़ वाले पर्यटन का अनुभव मिलता है।24-कमरों वाला स्टर्लिंग लेक व्यू सातताल, जो कि सातताल झील के नजदीक स्थित है। झील को निहारते इसके मेहमान कक्ष, यहां आने वाले परिवारों के लिए सुकूनदायक हैं, जबकि कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां बर्डवॉचिंग, फॉरेस्ट वॉक के अलावा और कई तरह के आउटडोर अनुभव उपलब्ध हैं।रेसोर्ट की लोकेशन भी काफी सुविधाजनक है और यहां से भीमताल, नैनीताल, कैंची धाम तथा नौकुचियाताल आसानी से पहुंचा जा सकता है।स्टर्लिंग लेक व्यू सातताल के लॉन्च के अवसर पर विक्रम लालवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने कहा, कि हम अपने विस्तार को डेस्टिनेशन आर्किटेक्ट के नज़रिए से देखते हैं। अब हमारे सामने यह सवाल नहीं होता कि किस नई जगह पर एक और होटल स्थापित किया जाए, बल्कि हम उस डेस्टिनेशन को उसके आसपास फैले अनुभवों के आइने से देखते हैं, और यह देखने का प्रयास करते हैं कि वह जगह हमारे मेहमानों की व्यापक यात्राओं का हिस्सा किस प्रकार बन सकती है।सातताल इसका बेहतरीन उदाहरण है। कहा कि राज्य में स्टर्लिंग की मौजूदगी इस राज्य के वन प्रदेशों, वन्यजीव क्षेत्रों, नदियों, वैलनेस, तीर्थयात्रा, एडवेंचर और झीलों से भरपूर जगहों पर कायम है। अब सातताल ने हमारे इस नेटवर्क को लेक-एंड-फॉरेस्ट के रूप में नया आयाम दिया है।इस जुड़ाव पर, पार्टनर, आर्टहाउस होटल्स एलएलपी के अभिजीत अग्रवाल तथा समर्थ अग्रवाल ने कहा कि“सातताल ने अपने आसपास शांति और सुकून को बरकरार रखा है जो कि अधिक लोकप्रिय हिल स्टेशनों में अब दुर्लभ है, और सच तो यह है कि हम इसकी इसी खूबी को संभालकर रखना चाहते थे। स्टर्लिंग के साथ हमारे जुड़ाव ने प्रॉपर्टी की अनूठी लेक-साइड सेटिंग का मेल एक जाने-माने ब्रैंड की परिचालन और सत्कार खूबियों से करवाया है। हमें भरोसा है कि यह पार्टनरशिप अधिकाधिक ट्रैवलर्स को सातताल आने और इस रेसोर्ट को कुमाऊं में प्रकृति प्रेरित स्टे के तौर पर साख दिलाएगी।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago