नैनीताल,। स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने भारत में तेजी से बढ़ रही वाइल्डलाइफ हॉस्पीटेलिटी श्रेणी में अपनी लीडरशिप को मजबूत बनाते हुए स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट लॉन्च किया है, जो कि कॉर्बेट क्षेत्र में स्टर्लिंग की दूसरी और उत्तराखंड में 11वीं प्रॉपर्टी है। इस नए रेसोर्ट के साथ ही, स्टर्लिंग के क्यूरेटेड वाइल्डलाइफ पोर्टफोलियो में 13 रेसोर्ट्स शामिल हो गए हैं जिनमें 480 से अधिक रूम्स और सुइट्स हैं, जो कि देशभर में नेचर एवं वाइल्डलाइफ रीजन्स में डेस्टिनेशन क्लस्टर्स तैयार करने की कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति की पुष्टि करता है।अब जबकि ट्रैवलर्स संपूर्ण अनुभव से भरपूर हॉलीडे पसंद करते हैं जो पारंपरिक रूप से पर्यटन स्थलों को केवल देखने (साइटसींग) तक सीमित रहने से अलग है, वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशंस तेजी से ऐसे लैज़र मार्केट के तौर पर उभर रहे हैं जहां साल भर आना-जाना लगा रहता है। भारत के कुछ प्रमुख वन क्षेत्रों में स्टर्लिंग की बढ़ती मौजूदगी भी इस बदलाव की ही सूचक है, जिसके चलते कंपनी अपने मेहमानों के लिए क्यूरेटेड स्टे और डेस्टिनेशन अनुभवों के जरिए सार्थक संबंधों का निर्माण करने में मददगार है।रामनगर के शांत और मनोरम बैलपड़ाव-कालाढूंगी क्षेत्र में स्थित, स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट में मेहमानों के लिए कॉर्बेट का विस्तृत क्षेत्र उपलब्ध है जो आसपास के अपेक्षाकृत अधिक व्यस्त इलाकों की तुलना में कम भीड़-भाड़ वाला है। यह रेसोर्ट कॉर्बेट में स्टर्लिंग की मौजूदा उपस्थिति को और मजबूत बनाने के अलावा ट्रैवलर्स को भी इस डेस्टिनेशन के अलग-अलग पहलुओं को खंगालने का अवसर तथा अधिक विकल्प प्रदान करेगा, जो ब्रैंड की सिग्नेचर हॉस्पीटेलिटी के चलते और भी खास अनुभव साबित होगा। इस लॉन्च के साथ ही, स्टर्लिंग अब भारत के विस्तृत वाइल्डलाइफ रेसोर्ट पोर्टफोलियो का संचालन कर रहा है जिसमें कॉर्बेट, गिर, कान्हा, पेंच, रणथंभोर, सरिस्का, थेक्कड़ी, वायनाड, अनाइकट्टी और टिपेश्वर समेत अन्य स्थलों पर बाघ अभयारण्य (टाइगर रिज़र्व), शेर पर्यावास (लायन हैबिटैट), वर्षावन पारिस्थितिकतंत्र (रेनफॉरेस्ट इकोसिस्टम्स) तथा हिमालयन वनक्षेत्र (हिमालयन फॉरेस्ट) शामिल हैं। परिवारों, समारोहों एवं आयोजनों पर केंद्रित ट्रैवल एवं कार्पोरेट रिट्रीट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट में पांच अलग-अलग श्रेणियों में खुले आकार वाले 46 कमरे, रूम्स विद प्राइवेट सिट आउट्स, बालकनी और एक्सक्लुसिव प्लंज पूल्स शामिल हैं। मेहमान यहां स्विमिंग पूल्स, स्पा, नेक्टर – रेसोर्ट के ऑल डे डाइनिंग रेस्टॉरेंट और अन्य कई तरह के आउटडोर अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।कुल 2,800 वर्ग क्षेत्रफल में फैले बैंक्वेट हॉल के अलावा यहां दो लैंडस्केप्ड लॉन और डेस्टिनेशन वेडिंग्स, सामाजिक आयोजनों, कॉर्पोरेट ऑफसाइट्स तथा इंसेंटिव ट्रैवल के लिए भी आकर्षक वैन्यू है। रेसोर्ट के अलावा यहां मेहमानों के लिए कॉर्बेट का विस्तृत क्षेत्र उपलब्ध है जिसमें फाटो और सीताबनी समेत अन्य कई वन क्षेत्रों में सफारी, बर्डववॉचिंग ट्रैल्स, प्लांटेशन वॉक तथा अन्य आकर्षण जैसे छोइ गांव, श्री हनुमान धाम, जिम कॉर्बेट म्युजियम और कॉर्बेट फॉल्स आदि भी उपलब्ध हैं।श्री विक्रम लालवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, स्टर्लिंग हॉलीडेज़ रेसोर्ट्स लिमिटेड ने कहा, “भारत में वाइल्डलाइफ टूरिज़्म में व्यापक रूप से बदलाव आ रहे हैं। हमारी रणनीति देशभर के आइकॉनिक वाइल्डलाइफ रीजन्स में डेस्टिनेशन क्लस्टर्स का निर्माण करने की है ताकि अपने मेहमानेां के लिए इन डेस्टिनेशंस को स्टर्लिंग की हॉस्पीटेलिटी के अनुरूप अधिक समृद्ध और अधिक विविधतापूर्ण बना सकें। स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट हमारी इस विज़न को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माइल्स्टोन है।”इस पहल के बारे में शैलेन्द्र गोस्वामी और अमित अग्रवाल, श्रीना हॉस्पीटेलिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट की परिकल्पना ऐसे शांत, प्राकृति वातावरण के बीच बसे रिट्रीट के तौर पर की गई है जो कॉर्बेट के व्यापक अनुभव को पूर्णता देते हैं।स्टर्लिंग क्विंटा जिम कॉर्बेट के लॉन्च के साथ, स्टर्लिंग ने उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति को मजबूती दी है।
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…