इस बार एएनटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम चरस किया गया बरामद
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए कीमत
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा काफी समय से की जा रही थी चरस की तस्करी
अवैध नशे का बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर थे, एएनटीएफ की रडार पर
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ R. B. चमोला के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्रअंतर्गत, तपोवन रोड के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष तथा अभियुक्त आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके से दो चरस् तस्कर नीरज कठैत व सौरभ चौहान भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभी तो द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आते हैं।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-
1. धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष2. आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20
बरामद माल का विवरण-
3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु0135-26562029412029536
एएनटीएफ युनिट-1. निरीक्षक कुमार चौधरी2. उ0 नि0 विकास रावत3. उ0 नि0 सत्येंद्र सिंह4. अ0 उ0नि0 चिरंजीत सिंह5. मुख्य आरक्षी मनमोहन6. मुख्य आरक्षी नरेंद्र पुरी6. आरक्षी रामचन्द्र7. आरक्षी अमित
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…