सरकारी चीनी मिल में घोटाले में फरार अभियुक्त को एसटीएफ ने लक्सर से किया गिरफ्तार…. – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

देहरादून:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर से विगत 02 वर्ष से फरार चल रहे शातिर ईनामी अपराधी को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा गोपनीय सूचना पर कल देर रात में लक्सर हरिद्वार से गिरप्तार किया गया है, जिसको गिरप्तार कर सम्बन्धित थाने में दाखिल किया गया है।*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा फरार ईनामी अपराधी के विरूद्ध पंजीकृत प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में आगे जानकारी देते हुये बताया कि *पकड़ा गया इनामी अभियुक्त गुरमीत पंवार चीनी मिल सितारगंज में पिराई सत्र 2021-22 में आउटसोर्स के माध्यम से गन्ना तौलने कार्य हेतु रखा गया था।* क्रय केन्द्र गांगीगिधौर पर *सेन्टर इंचार्ज के रुप में कार्य के दौरान पिराई सत्र 2021-22 का समापन दिनांक 17-04-2022 को हो गया किन्तु अभियुक्त द्वारा सरकारी दस्तावेजो को चीनी मिल में जमा नही किया गया । अभियुक्त गुरमीत पवार द्वारा गन्ना सेंटर पर किसानों से प्राप्त पर्चियों में हेर फेर कर सरकारी संपत्ति का गबन किया गया था।* जिस पर थाना खटीमा में मु0अ0स0ं 102/22 धारा 408 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसके उपरान्त ही अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसकी गिरप्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्यमसिंहनगर द्वारा 15000 रु का इनाम घोषित किया गया है । यह अभियुक्त विगत 02 वर्षों से अपनी पहचान छुपा कर पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था जिसे उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून ने सटीक पतारसी सुरागरसी करते हुए टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से दिनाक 18-06-2024 को लक्सर हरिद्वार से गिरफ्तार किया।अभियुक्त,गुरमीत पवार पुत्र पप्पू सिंह निवासी मीरपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago