Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर STF का शिकंजा, दो गिरफ्तार, 12-15 लाख में करते थे डील – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने नकल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज सिंह गौड़ को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ रहे थे. यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के तहत की गई है.
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में धोखाधड़ी करने के लिए सक्रिय हैं. गहन निगरानी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उत्तरकाशी निवासी पंकज गौड कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह के संपर्क में है और अभ्यर्थियों से पैसे की मांग कर रहा है.
अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये लेते थे ठग
पुलिस ने योजना बनाकर आरोपियों द्वारा किए जा रहे फ्रॉड का खुलासा किया है. यह आरोपी अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे. यदि कोई परीक्षार्थी बिना उनकी मदद के चयनित हो जाता तो आरोपी पूरी रकम हड़प लेते और असफल होने की स्थिति में भविष्य की परीक्षाओं में एडजस्टमेंट का झांसा देकर अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाए रखते,
उत्तरकाशी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
बताया गया कि, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर इन आरोपियों को देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान हाकम सिंह, उम्र 42 वर्ष, पुत्र केदार सिंह, निवासी ग्राम निवाड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी और पंकज गौड, उम्र 32 वर्ष, पुत्र केशवानंद गोद, निवासी ग्राम कंडारी, ब्लॉक नौगांव, राजस्व थाना कंडारी, बारकोड जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई.
नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज
इन दोनों जालसाजों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में प्रतिभाग करने वाले छात्रों से अवैध वसूली और नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की साजिश से परीक्षा की गोपनीयता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
सीएम धामी ने कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया
वहीं इस कार्रवाई पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और नकल विरोधी कानून हमारे प्रदेश के छात्रों के लिए हमेशा इस प्रकार के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.
बता दें कि हाकम सिंह पहले भी लंबे समय तक जेल की हवा खा चुका है और एक बड़ा नकल माफिया है. हाकम सिंह की ही देन है कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाना पड़ा था.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago