फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का बड़ा प्रहार, 13वां आरोपी गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार कराए गए थे, जिनके आधार पर दो अलग-अलग हथियार खरीदे गए। इस खुलासे ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क की गंभीरता और व्यापकता को उजागर कर दिया है।
एसटीएफ की टीम ने काशीपुर में सटीक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पलविन्दर सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक .315 बोर राइफल, चार जिंदा कारतूस तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।
एसटीएफ के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई के दौरान 19 अवैध शस्त्र, 358 जिंदा कारतूस तथा बड़ी संख्या में फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।
एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने हथियार और लाइसेंस के साथ स्वयं आत्मसमर्पण करें, अन्यथा कानून का शिकंजा उनके दरवाजे तक पहुंचेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

11 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

32 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

53 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago