Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नकली दवाओं के कारोबार में बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एक्शन मोड में STF की टीम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जारी आदेश के बाद उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसटीएफ नकली दवाओं के कारोबार में जुड़े आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपितों को जेल भेजा गया है।
इनमें पांच आरोपित दवा कंपनियों के मालिक व प्लांट संचालक भी शामिल हैं। इसी बीच एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि एक अन्य गिरोह भी नकली दवाओं के कारोबार में संलिप्त है। इस मामले में एसटीएफ अलग से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू करेगी।
उत्तराखंड में लंबे समय से नकली दवाओं का कारोबार चल रहा है। लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले यह आरोपित ब्रांडेड दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवा बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। एसटीएफ ने एक जून 2025 को प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बाक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेलाकुई से आरोपित संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसटीएफ अब तक गिरोह में शामिल आरोपित संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय कुमार पांडेय, प्रदीप गौड़, शिशिर सिंह, शैलेंद्र सिंह, तेजेंद्र कौर, प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी श्रुति डावर को गिरफ्तार कर चुकी है।
उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फैला है नेटवर्कनकली दवाओं का कारोबार उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है। आरोपित कहीं दवा तो कहीं रेपर तैयार करते हैं। इसके बाद इन नकली दवाओं को बाजार में उतारा जाता है। 12 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे गिरोह के सक्रिय होने के इनपुट एसटीएफ को मिले हैं। ऐसे में इन आरोपितों की धरपकड़ के लिए भी एसटीएफ रणनीति बना रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

22 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

28 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago