देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, खेल, ऊर्जा, न्याय, कारागार और कर्मचारी हितों से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट के फैसलों में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं में पद आरक्षित करने का निर्णय प्रमुख रहा।कैबिनेट ने MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने को मंजूरी दी। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षितखेल क्षेत्र में भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खेल नीति-2021 के तहत विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित किए गए हैं। इन विभागों में खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा और वन विभाग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का रास्ता साफकैबिनेट ने शासकीय अधिवक्ताओं की शुल्क दरों के पुनर्निर्धारण को भी मंजूरी दी है। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यरत शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हुआ है।ऊर्जा और विद्युत नियामक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाएगीबैठक में ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट तथा उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी दी गई।कारागार विभाग के ढांचे में पद शामिलकारागार विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।दो विभागों की सेवा नियमावली में संशोधनखाद्य विभाग और विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।गढ़वाल सभा और हरिद्वार ESI अस्पताल के लिए भूमिकैबिनेट ने GMVN की पार्किंग में 972 गज भूमि गढ़वाल सभा को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं, हरिद्वार में नए ESI अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।कैबिनेट के 10 प्रमुख फैसलेMBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह।सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित।खेल नीति-2021 के तहत विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित।ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने की स्वीकृति।शासकीय अधिवक्ताओं की शुल्क दरों के पुनर्निर्धारण और मानदेय बढ़ाने को मंजूरी।खाद्य एवं विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन।GMVN की पार्किंग में 972 गज भूमि गढ़वाल सभा को देने की मंजूरी।हरिद्वार में ESI अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…
लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…