देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान राज्य के पहाड़ी जिलों में मौसम बेहद खराब रह सकता है और तेज से बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका जताई गई है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. राज्य के बाकी पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है. वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
प्रचंड गर्मी के बाद होगी हल्की बारिश! दिल्ली समेत कई इलाकों में IMD का अलर्टउत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बिजली की मांग बढ़ी, इस दिन से राहत के आसार29 अप्रैल को भी हालात सामान्य नहीं रहेंगे. इस दिन देहरादून, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
IMD ने 30 अप्रैल और 1 मई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन दिनों भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि इन दिनों बारिश की तीव्रता पहले दो दिनों की तुलना में थोड़ी कम रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि भारी बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…