अजब और गजब की रामलीला हरिद्वार कारागार की रामलीला में वानर बने दो कैदी हुए फरार वानर सेना माता सीता की खोज के लिए निकली थी 6 कार्मिकों को किया गया निलंबित सीएम ने दिए जांच के निर्देश

अजब और गजब की रामलीला हरिद्वार कारागार की रामलीला में वानर बने दो कैदी हुए फरार वानर सेना माता सीता की खोज के लिए निकली थी 6 कार्मिकों को किया गया निलंबित सीएम ने दिए जांच के निर्देश
 
हरिद्वार में रामलीला मंचन के दौरान जेल से दो कैदी हुए फरार। शुक्रवार रात दोनों वानर रामलीला का रोल निभा रहे थे। माता सीता की खोज का प्रसंग चल रहा था।
 
वानर सेना माता सीता की खोज के लिए निकली थी। मौका मिलते ही दोनों निर्माणाधीन हाई-सिक्योरिटी बैरक के पास पहुंचे। वहां रखी सीढ़ी के सहारे 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। जेल के अफसरों को घटना का पता उस वक्त चला, जब कैदियों को गिनती हुई।
 
इसके बाद रातभर खोजबीन हुई, लेकिन दोनों कैदियों का पता नहीं चला। घटना रोशनाबाद जेल की है। जेल 8 से 10 एकड़ में फैली है। यहां करीब 1400 कैदी बंद हैं। घटना के बाद 6 कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
 
कैदियों की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है। पंकज हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बाल्मीकी ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है। वहीं, राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन है।
 
CCTV खंगाले, लेकिन कैदियों का पता नहीं चला जेल प्रशासन के सीनियर अफसर ने बताया- रामलीला खत्म होने के बाद कैदियों की गिनती बैरक के अंदर की जा रही थी। इस दौरान दो कैदी कम पाए गए। इसके बाद जेल के अंदर उनकी तलाश की गई।
 
देर रात तक जेल प्रशासन अपने स्तर पर कैदियों को तलाश करता रहा। जेल में लगे CCTV के फुटेज खंगाल गए। मगर कैदियों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 
डीएम ने कहा- विभागीय और मजिस्ट्रेट जांच कराएंगे हरिद्वार डीएम कर्मेंद्र सिंह और SSP परमेंद्र डोभाल ने जेल का निरीक्षण किया। डीएम ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कैदी जेल परिसर से कैसे फरार हो गए। डीएम ने इसे जेल प्रशासन की लापरवाही बताया। कहा- इसकी विभागीय और मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।
 
SSP परमेंद्र डोभाल ने दबिश डाली, लेकिन कहीं पता नहीं चला SSP ने कहा- आज सुबह 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर दो कैदियों के फरार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में दबिश डाली, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। रामलीला मंचन का फायदा उठाकर दोनों कैदी भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों कैदियों की तलाश की जा रही है।
 
जेल में 4 साल से होती है रामलीला हरिद्वार जेल में 4 सालों से रामलीला हो रही है। इसमें मंचन करने वाले सभी जेल के कैदी होते हैं। इसके लिए जेल प्रशासन कैदियों को रिहर्सल करवाता है। इसके बाद नवरात्रि पर्व पर रामलीला का आयोजन होता है। रामलीला करीब 10 दिनों तक चलती है।
 
जेल से दो कैदियों के फरार होने के बाद 6 कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक कारागार इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल प्रभारी अधीक्षक/कारापाल प्यारे लाल आर्य, उप कारापाल सर्किल जेलर /चक्राधिकारी कुंवर पाल सिंह, हेड वार्डर प्रेमशंकर यादव, हेड वार्डर-प्रभारी गिर्दा हेड विजय पाल सिंह, बंदीरक्षक प्रभारी निर्माण स्थल ओमपाल सिंह, हेड वार्डर प्रभारी गेटकीपर नीलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

3 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

3 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

3 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

3 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

7 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

7 hours ago