देहरादून। नेहरू कालोनी स्थित धर्मपुर में बिल्ली के बच्चों को लेकर घर में कलह हो गई। युवती ने अपने चाचा-चाची व तीन भाइयों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी दी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर पांचों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में रश्मी ने बताया कि 12 मार्च को एक बिल्ली अपने दो बच्चों को लेकर उनके घर आ गई और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई।
युवती ने बताया कि वह बिल्ली के बच्चों की देखभाल कर रही है, लेकिन उसके चाचा उमेश व चाची सुमन जोकि उनके घर में ही रहते हैं लेकिन घर अलग अलग है और घर का आंगन एक है। उन दोनों को बिल्ली के बच्चों से परेशानी थी। ऐसे में उनके चाचा बिल्ली के बच्चों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में बंद करके कहीं ले गए और छोड़कर आ गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चाचा-चाची व उनके तीन बेटों ने घर में घुसकर मारने की धमकी दी। इससे उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में विकास को सांस्कृतिक पहचान,…
देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में…
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यानिकी और आधुनिक कृषि…
अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…
अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…
सालों से नहीं हुई थी स्कूल के वाटर टैंक की सफाई, बच्चों की सेहत से…