Categories: hindiUttarakhand

अग्निवीर भर्ती पर भाजपा को घेरने की रणनीति, युवाओं के मुद्दों को सियासी धार देंगे राहुल गांधी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने 2027 चुनाव मैदान में अग्निवीर भर्ती व प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों पर उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सियासी वार करेंगे। अल्मोड़ा रैली में जनता और पौड़ी में पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर कांग्रेस धार देगी।
चार जून को पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को साधने की रणनीति बनाई है। इस सम्मेलन में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे। पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने का मुद्दा भी चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों व युवाओं का बड़ा वोट बैंक है।
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकसकांग्रेस का लक्ष्य इन वर्गों को साधने की है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि ये मुद्दे देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में काफी असंतोष देखा गया है। राहुल गांधी इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा पूर्व सैनिकों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है।
कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी। पूर्व सैनिकों की पेंशन पर आयकर का मुद्दा भी संवेदनशील है। राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकती है। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग पहले ही प्रदेश भर में रथ यात्रा निकाल कर अग्निपथ योजना की कमियों को लेकर युवाओं व पूर्व सैनिकों तक पहुंची है। अब राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि अग्निवीर भर्ती प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। उत्तराखंड के युवाओं की सेना में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लेकिन अग्निवीर भर्ती से युवाओं व उनके परिवार चिंतित हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही राहुल गांधी भी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों व युवाओं से तमाम मुद्दों पर संवाद करेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री…

37 minutes ago

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत

राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं…

1 hour ago

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को नियमित अपडेट करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून,।…

2 hours ago

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

8 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

9 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

9 hours ago