Categories: hindiUttarakhand

सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR: सीएम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: चारधाम यात्रा-2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, विश्वकर्मा भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए।
मानवीय संवेदनशीलता सर्वोच्च—सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यात्रा को लेकर व्यावसायिक दृष्टिकोण से अधिक मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को उन्होंने “व्यक्तिगत जिम्मेदारी” बताया।
ग्रीन & क्लीन चारधाम यात्रा—इस बार और व्यापक
यात्रा को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए जगह-जगह कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे।
प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई।
स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस।
फर्जी खबर या अफवाह फैलाने वालों पर फिर
सीएम धामी ने चेतावनी दी किचारधाम यात्रा से जुड़ी कोई भी भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हेली सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सभी हेलीकॉप्टरों का नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस चेक अनिवार्य।
SOP का सख्ती से पालन।
ऑपरेशनल ओवरलोडिंग रोकने के लिए समय-समय पर विश्राम।
भीड़ नियंत्रण के लिए हाई-टेक व्यवस्था
डिजिटल मॉनिटरिंग, स्लॉट सिस्टम और रियल-टाइम ट्रैकिंग।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और मजबूत बनाया जाएगा।
भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ लगाए जाएंगे।
यात्रा मार्ग पर व्यवस्था—शौचालय, पानी, शेल्टर और मेडिकल यूनिट्स
स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था।
यात्रा मार्ग पर पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स और अस्थायी अस्पताल।
पशु चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
शौचालय, विश्राम स्थल (शेल्टर) और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
ट्रैफिक मैनेजमेंट—जाम न हो इसके लिए प्लान तैयार
मुख्य मार्गों पर पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती।
वैकल्पिक मार्गों की पहचान और संचालन।
सड़क पर गड्ढों की तुरंत मरम्मत।
AI आधारित निगरानी और CCTV से हाईटेक यात्रा
पूरे मार्ग में CCTV कैमरे 24×7 सक्रिय।
संवेदनशील स्थानों पर AI आधारित निगरानी।
कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग।
आपदा प्रबंधन—SDRF, NDRF अलर्ट मोड में
जोखिम वाले क्षेत्रों की पूर्व पहचान।
SDRF-NDRF के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा।
24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय रहेगा।
ओवररेटिंग पर सख्ती—हर दुकान पर रेट लिस्ट अनिवार्य
सीएम ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की तरह ओवररेटिंग की शिकायतें न आएं,
इसलिए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए।
आपूर्ति और परिवहन—कमी नहीं होगी
गैस, पेट्रोल, डीज़ल और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति।
सभी वाहनों के फिटनेस, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य।
स्थानीय निकायों और युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं को साथ जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख अधिकारी मौजूद
बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, सतपाल महाराज (वर्चुअल), विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और संबंधित जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

10 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

31 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

41 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

52 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

1 hour ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

1 hour ago