चारधाम यात्रा से पहले सख्ती, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, SOP तैयार करने की प्रक्रिया शुरू – myuttarakhandnews.com

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ समेत समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके लिए एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।
बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव
हाल ही में बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
सीएम धामी का बयान
इस मुद्दे पर पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय लेने से पहले कानून, संबंधित अधिनियम और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

45 minutes ago

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…

3 hours ago

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है ये धाम | | my uttarakhand news

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…

4 hours ago

शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा दम | | my uttarakhand news

शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…

17 hours ago

नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | | my uttarakhand news

नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…

18 hours ago