ड्रोन के जरिए शहर में सफाई पर कड़ी निगरानी ,कूड़ा फेंकने पर होगा चालान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून नगर निगम ने शहर को हाईटेक तरीके से स्वच्छ बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। अक्सर लोग गुपचुप तरीके से सड़कों के किनारे या खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंक देते थे , जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती थी। अब ऐसे लोगों की पहचान करना ड्रोन के जरिए आसान हो जाएगा।
नगर निगम ने एक स्मार्ट पहल शुरू की है, जिसके तहत शहर की सफाई की मॉनिटरिंग ड्रोन के जरिए की जाएगी। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के 15 चुनिंदा वार्डों में लागू की गई है। इन वार्डों में समय-समय पर ड्रोन उड़ान भरेंगे और देखेंगे कि कहीं कोई खुले में कूड़ा तो नहीं फेंक रहा है।
नगर निगम का उद्देश्य शहर को ‘चकाचक और स्वच्छ’ बनाना है। इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल कूड़ा फेंकने वालों की पहचान होगी, बल्कि सफाई कर्मचारियों की सक्रियता पर भी निगरानी रखी जा सकेगी।
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइज़रों की संयुक्त टीम गठित की गई है। ड्रोन निगरानी के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकते पाए गए लोगों को मौके पर ही चालान किया जा रहा है। अब तक इस अभियान के तहत 7 चालान किए जा चुके हैं।
नगर निगम का कहना है कि इस पहल से शहर की सफाई और नागरिकों की जागरूकता बढ़ेगी और देहरादून को स्वच्छ शहर की श्रेणी में ऊंचा स्थान दिलाया जा सकेगा।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

40 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago