Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कर्मचारियों के लिए सख्त नियम… 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीदने से पहले अफसर को बताना होगा – Uttarakhand

Strict rules for employees in Uttarakhand… will have to inform the officer before purchasing goods worth more than Rs 5000इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: अगर आप 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीद रहे हैं तो पहले अपने अफसर को बताना होगा। घर में कोई भी जमीन खरीदना चाहेगा तो पहले अपने विभागाध्यक्ष को इसकी जानकारी देनी होगी। मुख्य सचिव ने इस उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022 का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है।मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की ओर से सभी प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने नाम से या परिवार के नाम से जमीन की खरीद तभी कर सकेगा जबकि उसकी जानकारी अपने अधिकारी को देंगे।चल संपत्ति का विवरण मांग सकता हैइसी प्रकार, सरकारी कर्मचारी अपने एक माह के वेतन या 5000 रुपये जो भी कम हो, उससे अधिक की चल संपत्ति जैसे टीवी, फ्रीज, एसी खरीदने से पहले अपने अधिकारी को जानकारी देनी होगी।नियुक्ति के समय और हर पांच वर्ष की अवधि बीतने पर प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को अपनी अचल संपत्ति की घोषणा करनी होगी, जिसका वह स्वयं मालिक हो। ये भी स्पष्ट है कि उनका अफसर कभी भी सभी चल, अचल संपत्ति का विवरण मांग सकता है।विवरण में ये भी बताना होगा कि यह संपत्ति किस तरीके से अर्जित की गई है। ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी कर्मचारी अपने अधिकार को बताए बिना इस तरह की खरीद नहीं कर सकेगा। उन्होंने इसका सख्ती से पालन करने को कहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

1 hour ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

2 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

2 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

2 hours ago

Meritorious students to be sent on Educational Tours: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…

2 hours ago