वीवीआईपी दौरे से पहले दून में सुरक्षा का सख्त पहरा, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश –

देहरादून। जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी से तीन घंटे पहले अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने और प्रभारी अधिकारियों से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी स्थल और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच करने तथा पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने को कहा गया।सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों और वाहनों को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। पूर्व में नामित व्यक्तियों को एंटी सबोटाज चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों से प्रत्येक व्यक्ति की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद भीड़ के एक साथ बाहर निकलने से भगदड़ की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। पुलिसकर्मियों को लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को व्यवस्थित और संयमित तरीके से बाहर निकालने के निर्देश दिए गए हैं। बैरिकेडिंग पर अनावश्यक रूप से लोगों के खड़े होने पर भी रोक रहेगी।वीवीआईपी रूट के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रूट पर स्थित ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के साथ ही पानी की टंकियों, फ्लाईओवर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) एवं डॉग स्क्वॉड से जांच कराई जाएगी। इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और बिना अनुमति ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं, वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, धर्मशालाओं, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया जाएगा।ब्रीफिंग में पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली पर ब्रह्मपुरी के 500 परिवारों तक पहुंची सेवा की सौगात –

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा और समरसता की भावना को साकार करते हुए…

12 minutes ago

न्याय मांगने पर गिरफ्तारी क्यों? अंकिता प्रकरण में सरकार को घेरा –

देहरादून। दिल्ली के राजघाट में अपनी बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को…

18 minutes ago

बाटा इंडिया ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए  लगातार चौथी तिमाही में रही तेज ग्रोथ –

  देहरादून, : भारत के सबसे भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड बाटा इंडिया ने आज 30 सितंबर 2026…

24 minutes ago

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

10 hours ago