धमकी के बाद सख्ती: अदालतों के गेट पर मेटल डिटेक्टर, बढ़ी पुलिस तैनाती – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को स्थिति तब गंभीर हो गई, जब जिला न्यायालय के साथ-साथ हाईकोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजे गए संदेश में इस बार ड्रोन के माध्यम से न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कोर्ट परिसर खाली कराया गया
एहतियातन जिला न्यायालय के जज चैंबर और कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है।
पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता लगातार जांच में जुटे हैं। बाहरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। गुरुवार को जिला जज प्रशांत जोशी ने भी कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हाईकोर्ट में भी बढ़ाई गई सुरक्षा
हाईकोर्ट परिसर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वाड की मदद से पूरे परिसर की गहन जांच कराई जा रही है।
चार दिनों से लगातार मिल रहीं धमकियां
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न जिला न्यायालयों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। इससे पहले नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक की तलाशी में किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और सभी न्यायालय परिसरों में हाई अलर्ट जारी है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

32 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago