चमोली : दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट में महिला मंगल दल ने गांव के सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत घर के आंगन में आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महिला मंगल दल की अध्यक्ष सतेश्वरी देवी ने की। बैठक में महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ते शराब प्रचलन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
महिलाओं ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, सामाजिक समारोह या सामुदायिक आयोजन में शराब परोसने या सेवन करने पर संबंधित परिवार से ₹50,000 का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही गांव में शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर भी समान कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने महिला मंगल दल के इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम ग्राम पंचायत के हित में है और इससे सामाजिक वातावरण बेहतर होगा।
बैठक के बाद महिलाओं ने टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेत मालधार तक जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों से शराब के दुष्प्रभावों से दूर रहने की अपील की। महिला मंगल दल ने यह भी निर्णय लिया कि समय-समय पर गांव में शराब विरोधी अभियान और जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।
ग्रामीणों का मानना है कि महिलाओं की इस पहल से गांव में सकारात्मक बदलाव आएगा और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी।
Post Views: 2
Post navigation
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…