बीएलओ मैपिंग में लापरवाही पर सख्ती, देहरादून समेत 3 जिलों के ईआरओ को नोटिस – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्रदेश में चल रही बीएलओ मैपिंग की धीमी प्रगति पर सख्ती शुरू हो गई है। डॉ. बीवीआर सी पुरुषोत्तम ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ईआरओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एसआईआर से पहले जिलावार एक्शन प्लान तैयार करें। मंगलवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों की समीक्षा की गई, जिसमें कम प्रगति वाले जिलों पर विशेष फोकस रहा।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग रणनीति
बैठक में निर्देश दिए गए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर एसआईआर को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
बीएलओ प्रशिक्षण जारी रखने के निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ट्रेनिंग लगातार जारी रखने को कहा गया है, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
87% मैपिंग पूरी, तीन जिले पीछे
राज्य में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई।
बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति पर जोर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर से पहले सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बीएलए (बूथ लेवल एजेंट्स) की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाए।
साथ ही गणना प्रपत्रों के वितरण के लिए भी विस्तृत योजना बनाने को कहा गया, ताकि समय पर फॉर्म वितरण की प्रक्रिया पूरी हो सके।
जिलेवार बीएलओ मैपिंग की स्थिति
रुद्रप्रयाग – 100%
बागेश्वर – 100%
चंपावत – 99%
उत्तरकाशी – 99%
अल्मोड़ा – 97%
पिथौरागढ़ – 95%
टिहरी – 95%
चमोली – 95%
पौड़ी – 93%
हरिद्वार – 89%
नैनीताल – 88%
ऊधमसिंह नगर – 77%
देहरादून – 77%
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

3 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

4 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

12 hours ago