देहरादून। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे तथा बिना सक्षम अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 43 धार्मिक स्थलों से मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए गए। संबंधित संस्थानों एवं व्यक्तियों को भविष्य में बिना अनुमति और निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध प्रचलित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…