रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 दर्ज की गई। झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
सुबह 5:13 बजे आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे आया। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Post Views: 1
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…