बांग्लादेश में दीपू चंद की हत्या के विरोध में हुआ जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला – myuttarakhandnews.com

उधमसिंह नगर : बांग्लादेश में दीपू चंद की निर्मम हत्या के विरोध में उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका और घटना की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करी। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं और इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय, सुब्रत विश्वास, अभिमन्यु साना, पार्षद शुभम दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दीपू चंद की हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया।

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

58 minutes ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

2 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

3 hours ago