देहरादून। राजधानी स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान शनिवार को हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे छात्रों के बीच विवाद बढ़ने पर झड़प हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया।
सीएम धामी ने किया था कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाती है। उन्होंने कहा, “आप केवल छात्र नहीं हैं, बल्कि देश का वर्तमान और भविष्य भी हैं।”
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जारी रहीं।
डांस के दौरान बढ़ा विवाद
इसी दौरान डांस कर रहे छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। हाथापाई के दौरान एक छात्र गौरव को चाकू लग गया।
घायल छात्र को तुरंत कॉलेज की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जांच में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और झड़प में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।
कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने भी लाइव प्रस्तुति दी थी, जिसके दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…