डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

Advertisement

देहरादून,नींबूवाला गढ़ी कैंट स्थित डी.डी. कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित शनिवार को फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम हिमायलन कल्चरल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। फ्रैशर पार्टी में मुख्य अतिथि मेयर सुनील गामा रहे। मुख्य अतिथि सुनील गामा एवं कॉलेज के निदेशक जितेन्द्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, पारम्परिक एवं आधुनिक शैली के नृत्य एवं संगीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में मां सरस्वती वंदना के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने फैशन शो, गढ़वाली एवं कुमांऊनी नृत्य, योगा, पंजाबी गीत, भरत नाट्यम एवं और भी कई प्रकार के नृत्य एवं संगीत का जादू बिखेरा।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मेयर सुनील गामा ने कहा कॉलेज के फ्रैशर एवं भूतपूर्व छात्र-छात्रायें आने वाले भारत देश के भविष्य की नींव हैं। इनमें से ही कई छात्र-छात्रायें डॉक्टर, इंजीनियर, आर्मी ऑफिसर, समाजसेवी एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवायें देकर देश का नाम रोशन करेंगे।कॉलेज के निदेशक जितेंद्र यादव ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डी.डी. कॉलेज अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतरीन एवं अनुशासित शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु दृढ संकल्पित है। कॉलेज के शिक्षकगण एवं स्टॉफ भी विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है।कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योत्सना रमोला ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उनका मनोबल बढाया एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

6 minutes ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

28 minutes ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

2 hours ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

2 hours ago