एसजीआरआरयू में छात्रों ने हर्बल रंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

गृह विज्ञान विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला में छात्रों ने सीखा ऑर्गेनिक और हर्बल रंग बनाना
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय ऑर्गेनिक और हर्बल रंग बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला मैं छात्रों का निर्देशन विभाग अध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ लता सती ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में पहले दिन छात्रों को हर्बल रंगों के महत्व और उनके बनाने की विधि विस्तार से बताई गई।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने चुकंदर, हल्दी, पालक, गैंदा और गुलाब का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के रंगों को बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस अवसर पर स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रोफेसर डॉ प्रीति तिवारी ने कहा कि गृह विज्ञान विभाग की यह पहल पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी अग्रिम प्रयास है उन्होंने कहा की रासायनिक रंगों के स्थान पर अगर ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग किया जाए तो उससे त्वचा को होने वाले संक्रमण और शरीर पर होने वाले विपरीत प्रभाव से बचा जा सकता है।
साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज समय-समय पर अपने बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करेगा जिससे वह पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर विभाग़ाध्यक्ष डॉ लता सती, डॉ मोनिका शर्मा, नेहा गुप्ता और स्निग्धा भट्ट के साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

4 minutes ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

37 minutes ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

2 hours ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

3 hours ago