उत्तराखंडशिक्षा
Share0
Advertisement
देहरादून,ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को राजस्थान की प्रसिद्ध वस्त्र कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक रंगों से रंगाई व प्रिंटिंग की परंपरागत कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आज राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार दीपक तीतनवाला ने छात्र-छात्राओं को राजस्थान की परंपरागत धरोहरों में शामिल प्राचीन कलाओं डाबू, बागरू और अजरख प्रिंटिंग की जानकारी दी। श्री तीतनवाल ने छात्र-छात्राओं को इंडिगो के प्राकृतिक रंग से कपड़ों की रंगाई, विभिन्न प्रकार के पैटर्न व रंगों का भी प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइन ने किया। कार्यशाला में एच. ओ. डी. अमृत दास, डॉ. ज्योति छाबड़ा, गरिमा सिद्दीकी, चक्षु तोमर, अंशिता अग्रवाल, हरप्रीत कौर, लैब असिस्टेंट रजनी नेगी, किरन व गिरीश और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Share0
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …