ग्राफिक एरा में छात्रों ने सीखी नैनोमीटर मेमोरी डिजाइन की तकनीकें –

 
देहरादून, । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को नैनोमीटर टेक्नोलॉजी में मेमोरी डिजाइन, सेमीकंडक्टर तकनीक और चिप डिजाइन के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों की जानकारी दी गई।
 
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘नैनोमीटर तकनीक में मेमोरी डिजाइन’ विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में इंडस्ट्री एक्सपर्ट, एआरएम नोएडा डिजाइन सेंटर के टेक्निकल डायरेक्टर डा. अंकुर गोयल और स्टाफ डिजाइन इंजीनियर अभिषेक कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेमोरी डिजाइन और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डा. अंकुर गोयल ने नैनोमीटर स्तर पर एसरैम तकनीक के विकास और मेमोरी डिजाइन की प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऊर्जा खपत और लीकेज करंट का मेमोरी के प्रदर्शन पर पड़ने वाला प्रभाव समझाया। साथ ही, बेहतर गति, कम पावर और अधिक विश्वसनीयता के लिए सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनाई जा रही आधुनिक डिजाइन तकनीकों पर चर्चा की।
 
अभिषेक कुमार ने छात्रों को वीएलएसआई डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पीसीबी डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए जरूरी तकनीकी कौशल और व्यावहारिक तैयारी की जानकारी दी।
 
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, एआई एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डा. अमित आर. भट्ट, डिपार्टमेंट हेड डा. अभय शर्मा के साथ डा. विनय कुमार, डा. चांदनी तिवारी , डा.विकास राठी, डा. मृदुल गुप्ता, डा. कौशल कुमार शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

7 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

29 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

56 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 hour ago