देहरादून ,। ग्राफिक एरा में छात्र पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के एआई आधारित समाधान खोजने में जुट गए हैं। इसके लिए 24 घंटे की हैकाथॉन शुरू हो गई है। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। हैकाथॉन के उद्घाटन समारोह में प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है। यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से आपदा की पूर्व चेतावनी, आपदा प्रबंधन और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाकर पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को नई दिशा दी जा सकती है। हैकाथॉन में छात्र-छात्राएं एक्सटर्नल मेंटर्स, इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज के को-फाउंडर एवं सीटीओ विकास गडू और क्रॉब्स्टेकल के फाउंडर एवं सीईओ अनमोल गोगिया की मेंटरशिप में पर्यटन की मांग और पर्यटकों की संख्या का पूर्वानुमान लगाने, होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य अपव्यय कम करने, ऊर्जा एवं जल संसाधनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर समाधान विकसित करेंगे। इस हैकाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने संयुक्त रूप से किया। हैकाथॉन में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, एचएम डिपार्टमेंट के हेड डा. अमर डबराल, टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी और मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत के साथ राकेश दानी, रवीश कुकरेती अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Nainital, 31 Oct: In one of the…