देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना आठ युवकों को भारी पड़ गया। जीएमएस रोड पर बल्लीवाला के समीप थार रॉक्स और एक अन्य वाहन की खिड़कियों व छत पर सवार होकर रैलीनुमा अंदाज में हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दून पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपित युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की।वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों और छत पर बैठे दिखाई दे रहे थे। इस दौरान यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। युवकों की इस हरकत से न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्ष बसंत विहार को संबंधित युवकों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बसंत विहार पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों व युवकों की पहचान की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों में सवार आठ युवकों को संबंधित वाहन समेत थाने लाया। उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर दिया गया।सोशल मीडिया पर दिखावे के चक्कर में जान जोखिम में न डालेंदून पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर स्टंट, हुड़दंग अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्वयं और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है।
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…