सब इंस्पेक्टर चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार





विजिलेंस ने थाना कैलाखेड़ा के दारोगा को घूस लेते दबोचा
उधम सिंह नगर। विजिलेंस ने थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी थी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाइट ली हुयी थी । लेकिन बिजली विभाग के जेई ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरूद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी । कैलाखेड़ा थाने में तनौत उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में 4 हजार रूपये की ।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने मंगलवार को थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा को शिकायतकर्ता से 4000/- (चार हजार) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी०मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।
“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन न0 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

11 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago