देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी मेले में हुए विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस बीच मंत्री सुबोध उनियाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यदि आलाकमान उनसे माफी मांगने के लिए कहेगा तो वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।
आलाकमान के निर्देश पर भी माफी नहीं मांगने की बात
वायरल वीडियो में सुबोध उनियाल कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि यदि आलाकमान माफी मांगने के लिए कहेगा तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे। उनके इस बयान के सामने आने के बाद दलेर मेहंदी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर क्या बोले थे मंत्री?
दरअसल, टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर सुबोध उनियाल का बयान सामने आया था। मंत्री ने कहा था कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें लगा कि दलेर मेहंदी नशे में हैं। हालांकि, उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि गायक की आवाज किस वजह से लड़खड़ा रही थी। बाद में उन्हें पता चला कि गायक की तबीयत खराब थी।
उनियाल ने कहा था कि यदि कलाकार की तबीयत ठीक नहीं थी तो आयोजकों या वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी अथवा उन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। मंत्री के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य किसी कलाकार या संगीत को बदनाम करना नहीं था, लेकिन करीब 45 मिनट तक ठीक से प्रस्तुति नहीं होने पर जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने गायक को टोका था।
कुंजापुरी मेले में मंच पर हुआ था विवाद
18 नवंबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और उन्हें टोका। मंत्री ने कहा था कि कलाकार को क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया है और बड़े नाम वाले कलाकार को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए।
इस पर दलेर मेहंदी ने मंत्री से पंडाल में बैठने का अनुरोध करते हुए कहा था कि उन्हें सम्मान के साथ बुलाया गया है और वह अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।
मीका सिंह और कपिल शर्मा ने जताई थी नाराजगी
विवाद सामने आने के बाद गायक मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य लोगों ने मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई थी। मामला बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से फोन पर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी भी तरह की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दलेर मेहंदी से भी बातचीत की थी।
अब सुबोध उनियाल के ताजा बयान ने इस पूरे प्रकरण को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…