हर्षल फाउंडेशन द्वारा “दून हस्तशिल्प बाजार 2026” का सफल आयोजन – my uttarakhand news

 
देहरादून,  हर्षल फाउंडेशन द्वारा आयोजित “दून हस्तशिल्प बाजार 2026” का आज भव्य शुभारंभ हुआ। यह दो दिवसीय विशेष आयोजन महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे माननीय प्रथम महिला (लेडी गवर्नर) गुरमीत कौर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , उत्तराखंड राज्य महिला आयोग एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 
उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गान, अतिथि स्वागत एवं दिव्यांगजनों द्वारा विशेष प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा महिला उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया, जहाँ स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की विविधता देखने को मिली।
 
इस अवसर पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में गुरमीत कौर जी ने कहा:
“दून हस्तशिल्प बाजार जैसे आयोजन केवल व्यापारिक मंच नहीं होते, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, उनकी प्रतिभा और उनकी पहचान को नई दिशा देने का माध्यम बनते हैं।
 
आज यहाँ उपस्थित प्रत्येक महिला उद्यमी एक प्रेरणा है—जो अपने हुनर और मेहनत से समाज में बदलाव ला रही हैं। हमें गर्व है कि उत्तराखंड की महिलाएँ न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 
हर्षल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए उनका समर्पण समाज के लिए एक उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से न केवल महिलाओं को मंच मिलता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
 
मैं सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि यह पहल भविष्य में और भी बड़े स्तर पर आगे बढ़ेगी।”
 
दोपहर 12:30 बजे आयोजित “इन्फ्लुएंसर मीट” में सांसद नरेश बंसल , भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। इस सत्र में सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर सार्थक चर्चा हुई।
 
कार्यक्रम के अगले चरण में दोपहर 3:00 बजे “नारी शक्ति” विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक क्लबों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बतौर जज तृप्ति बहल,रेणु सकलानी, नलिनी गोसाई आदि मौजूद रहे।
 
सायं 5:00 बजे बच्चों द्वारा फैशन शो एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन का समापन रात्रि 7:30 बजे प्रदर्शकों द्वारा आयोजित फैशन शो के साथ हुआ।
 
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। यह मंच उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
 
डॉ. रमा गोयल ने कहा कि 
“दून हस्तशिल्प बाजार केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने हुनर को पहचान दिला सकें।
 
हर्षल फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से प्राप्त आय को हम दिव्यांगजनों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के कार्यों में लगाते हैं।
 
हमें गर्व है कि आज यह पहल एक बड़े स्वरूप में सामने आ रही है और समाज के हर वर्ग का सहयोग हमें मिल रहा है। हम आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाते रहेंगे।”
 
हर्षल फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बना, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत संदेश भी दे गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

37 minutes ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

43 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

49 minutes ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

55 minutes ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

2 hours ago