उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत ओडिन कॉल से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।
शासन से समन्वय स्थापित करते हुए सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। सेनानायक ने एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे अभियान की लगातार निगरानी की और मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और यूकाडा की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। इन टीमों के समन्वित प्रयासों से ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय लाया गया है। यहां चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है। फिलहाल सभी 29 ट्रेकर्स सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
देहरादून; मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस…
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के युवा नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के…
रुद्रप्रयाग में चलती बस पर गिरा पहाड़ी से विशाल बोल्डर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान,…
केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, मलबे में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी; बच्चे की मौत |…
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़बासा के पास देर रात स्लाइडिंग के चलते फंसे करीब…
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में…