गोपेश्वर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ में सोनला के पास स्थित BHEL स्टोर मे अचानक लगी आग – myuttarakhandnews.com


गोपेश्वर चमोली : जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है । मैदानी इलाकों की बात हो या शहरी क्षेत्रों की बात लगातार आग लग रही है ।23अप्रैल 2024 को गोपेश्वर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ में सोनला के पास स्थित BHEL स्टोर मे अचानक आग लग गयी ।सूचना पर कर्णप्रयाग, चमोली की पुलिस टीमें एवं फायर स्टेशन गोपेश्वर घटनास्थल पर पहुँची।आग इतना खतरनाक रूप ले चुकी थी कि स्टोर का सामान नष्ट कर तेजी से सोनला पैट्रोल पम्प व आसपास के आवासीय मकानों की तरफ बढ़ रही थी ।स्थानीय लोगो, बचाव टीमो के लाख कोशिश पर भी जब आग में काबू नहीं पाया गया तो फायर यूनिट गौचर एवं फायर सर्विस जनपद रूद्रप्रयाग को मौके पर बुलाया गया ।सभी ने सूझबूझ व साहस का परिचय देते आग को फैलने से रोका । जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।आग से कोई जनहानि नहीं हुई , सामान का नुकसान हुआ है परंतु BHEL स्टोर में रखें करोडों रूपये के सामान व मशीनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

Post Views: 17

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks