नैनीताल DFO कार्यालय में अचानक लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जले – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। नैनीताल स्थित डीएफओ कार्यालय में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अकाउंट, भूमि हस्तांतरण और स्टैब्लिशमेंट से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और फाइलें जलने की बात सामने आई है।
 
जानकारी के मुताबिक सुबह कार्यालय की सफाई के दौरान कर्मचारी ने अंदर से धुआं उठता देखा। उसने तत्काल विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेजी से फैलने के कारण कार्यालय में रखी कई फाइलें और दस्तावेज इसकी चपेट में आ गए।
 
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आग से प्रभावित रिकॉर्ड का आकलन शुरू कर दिया। डीएफओ आकाश गंगवार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारण और नुकसान की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
 
अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय में मौजूद कितनी फाइलें और दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं और कितने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका विस्तृत आकलन किया जा रहा है। अकाउंट, भूमि हस्तांतरण और स्टैब्लिशमेंट से संबंधित रिकॉर्ड के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
 
राहत की बात यह है कि प्रभावित रिकॉर्ड का अधिकांश हिस्सा नैनीताल और देहरादून स्थित वन विभाग के कार्यालयों में ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड दोबारा प्राप्त करने में विभाग को मदद मिलने की उम्मीद है।
 
फिलहाल वन विभाग आग से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा जुटा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आग कार्यालय के किस हिस्से से शुरू हुई और रिकॉर्ड का कितना हिस्सा प्रभावित हुआ। दमकल विभाग और वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही आग की घटना के कारण और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

भू-माफियाओं पर दून पुलिस की सख्ती, डेढ़ साल से फरार 10-10 हजार के दो ईनामी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

बैंक में बंधक जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, शामली…

6 minutes ago

त्योहारी सीजन को लेकर दून पुलिस अलर्ट, ज्वैलर्स को सुरक्षा के सख्त निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां…

11 minutes ago

Uttarakhand to Test Earthquake Sirens on 9th Every Month | Uttarakhand News Network

Dehradun: Uttarakhand will sound its earthquake early warning sirens at 11 am on the 9th…

26 minutes ago

जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें: जिलाधिकारी पौड़ी-…

33 minutes ago

रेल परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता, यार्ड में चला विशेष अभियान –

देहरादून,। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल में रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों को स्वच्छ,…

50 minutes ago