कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
रुद्रपुर उधम सिंह नगर : जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने चीनी मिलों में गन्ना पेराई प्रारंभ करने व पेराई से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में अधिशसी निदेशकों द्वारा बताया गया कि नादेही चीनी मिल में बुधवार 12 नवंबर से, चीनी मिल किच्छा में 16 नवंबर व बाजपुर चीनी मिल में 17 नवंबर से गन्ना पेराई प्रारंभ होगी, जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी निर्देशकों को गन्ना पेराई हेतु चीनी मिलों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि आवंटित गन्ना केन्दो में समन्वय के साथ कार्य किया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, साथ ही सभी क्रय केन्द्रो में सीसीटीवी लगाए जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे, उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए क्रय केन्द्रो में शिकायत निवारण डेक्स भी बनाया जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रो में घटतोली कतई ना हो इसके लिए उप जिलाधिकारी क्रय केन्द्रो का नियमित औचक निरीक्षण करेंगे व किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल कार्यावाही करना सुनिश्चित करेंगे, केन्द्रो पर ठंड होने पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की जाए इस हेतु संबंधित निकायों से समन्वय कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को गन्ना उत्पादन हेतु प्रेरित करने तथा गन्ना कृषकों को उन्नत गन्ना बीज उपलब्ध कराने हेतु भी व्यवस्था की जाए, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, आयुक्त गन्ना टी0एस0 मार्ताेलिया, अधिशासी निदेशक चीनी मिल नादेही सी0एस इमलाल, किच्छा ऐ0पी0 बाजपेई, बाजपुर डॉ0 अमृता शर्मा, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह व उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…