सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय –

 
 
देहरादून : ओलंपस हाई में आज शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव नियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसके बाद स्कूल के क्वायर द्वारा स्कूल गीत प्रस्तुत किया गया।
 
इस अवसर पर स्कूल की निदेशक प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
 
समारोह का मुख्य आकर्षण बैज पिनिंग समारोह रहा, जिसमें नवनियुक्त प्रीफेक्ट्स के अभिभावकों ने भी सहभागिता की। बैज प्रदान किए जाने का यह अवसर विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रतीक रहा और इसके साथ ही उन्हें औपचारिक रूप से विद्यालय की छात्र नेतृत्व टीम में शामिल किया गया।
 
सुहाना डंगवाल को हेड गर्ल तथा आदित्य राज सिंह को हेड बॉय नियुक्त किया गया। वहीं मनसवी पंवार और स्वास्तिक रोहिल्ला को क्रमशः वाइस हेड गर्ल और वाइस हेड बॉय का दायित्व सौंपा गया। शौर्य नेगी और वैष्णवी थापर को संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया।
 
स्कूल के चारों सदनों के लिए भी हाउस कैप्टन नियुक्त किए गए। रिग हाउस के कैप्टन जैतिक कुकरेजा और ताशी गर्ग, यजुर हाउस के कैप्टन देवांश सिंह बिष्ट और संस्कृति मिश्रा, अथर्वा हाउस के कैप्टन पारस कोहली और अवनलिका सजवाण, तथा साम हाउस के कैप्टन अथर्व शर्मा और सुज़ैन मलिक नियुक्त किए गए।
 
इसके अलावा अक्षिता मल्ल को एडिटोरियल हेड, कंचन रावत को कल्चरल हेड और विवान को डिसिप्लिन हेड का दायित्व सौंपा गया।
 
समारोह के समापन अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला ने नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

44 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

1 hour ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago