Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आग उगल रहा सूरज, 17 शहरों में पारा 40 पार, जानिए कब आएगा मॉनसून – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी के सीजन में तीसरी बार पर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्री मानसून की बारिश न होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस साल गर्मियों में देहरादून भी भट्टी बना हुआ है। कुछ दिनों को छोड़कर जून महीने में गर्म हवाएं लगातार झुलसा रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले साल 1902 की 4 जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो अभी तक का ऑल टाइम रेकॉर्ड है। प्री-मॉनसून बारिश न होने के कारण गर्मी ने इतना प्रचंड रूप लिया हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्री-मॉनसून की बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ों तक गर्मी का कहर बरस रहा है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 19 जून को बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, मॉनसूनी बारिश को लेकर अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश तक दिन और रात के समय गर्म हवाएं भी खूब झुलसा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट है।उत्तराखंड के प्रमुख शहरों का सोमवार को अधिकतम तापमान:शहर का नाम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)देहरादून 43.1रुड़की 44ऋषिकेश 44हल्द्वानी 42उधमसिंह नगर 41नई टिहरी 31.4नैनीताल 31मसूरी 30.7ऊंचाई वाले इलाकों में झोंके वाली हवाऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।मसूरी में भी गर्म हवाओं का असरगर्मियों में भी ठंडा मौसम के लिए पहचाने जाने वाली पहाड़ों की रानी मसूरी भी गर्म हवाओं से झुलस रही है। सोमवार को मसूरी का तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के समय भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर गिने-चुने पर्यटक ही नजर आए। देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गर्मियों से बचने के लिए मसूरी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी सूरज की तपिश झेलनी पड़ रही है। तेज धूप के कारण हर समय व्यस्त रहने वाली माल रोड पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। मौसम विभाग ने 19 जून के बाद बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।देहरादून में गर्मी ने बनाया रेकॉर्डमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, पिछले सालों के मुकाबले इस वर्ष तापमान अधिक रहा है। देहरादून में पिछले 30 दिनों में 22 दिन तापमान 40 डिग्री के पार रहा है। 17 मई के बाद 10 दिन और जून में अब तक 12 दिन पारा हाई रहा है। देहरादून के अलावा हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, विकासनगर, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, टनकपुर, खटीमा, रुद्रपुर, कोटद्वार, देवप्रयाग, पंतनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, जसपुर और रामनगर में सोमवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में 1971 से लेकर अब तक केवल 1995 के जून माह में 12 दिन तापमान 40 डिग्री के पास रहा था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

25 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

31 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago