Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

संडे होगा खराब! उत्तराखंड के इन इलाकों को झेलनी पड़ेगी लंबी बिजली कटौती – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़। एक फरवरी को पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोगों को फिर लंबी बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। चंडाक स्थित पावर ग्रिड के विद्युत उपसंस्थान में बस बार का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की जानी है। चंडाक स्थित पावर ग्रिड के 220/ 123 केवी उपंस्थान में बीती 28 दिसंबर को नए सुरक्षा उपकरण लगाए गए थे। 28 दिसंबर को भी पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ था। नए उपकरण लगे अब एक माह से अधिक का समय हो चुका है। एक फरवरी को इन उपकरणों का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की जानी है।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने कहा है कि पावर ग्रिड की मांग पर एमईएस, पिथौरागढ़, जाखपंत, बिण, बांस, कंतगांव में लगे 33 केवी उपसंस्थान से आच्छादित समस्त क्षेत्र के साथ ही चंपावत जनपद के पर्वतीय इलाकों में सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक बिजली कटौती रहेगी। उन्होंने बताया कि कटौती से इन क्षेत्रों की समस्त लिफ्ट पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होंगी। पेयजल योजनाओं में पानी लिफ्ट नहीं हो पाने के चलते सोमवार को लोगों को पेयजल की दिक्कत भी झेलनी होगी। दोनों जिलों में करीब चार लाख की आबादी प्रभावित रहेगी।

Exit mobile version