मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में अनुपूरक बजट समेत कई विधेयकों पर मुहर लगाने की संभावना है।प्रदेश में 27 अक्टूबर से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में प्रस्तावित है। इस सत्र में अनूपूरक बजट पारित होना है। इस बजट से शेष वर्ष में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।विधानसभा में 3000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट रखने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल सकती है। सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
मंत्रिमंडल की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर निकायों को राज्य से मिलने वाले अनुदान को लेकर छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…