व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित, एसओपी के बाद भी होटल-रेस्तरां को नहीं मिली सप्लाई – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड। उत्तराखंड में व्यावसायिक गैस सिलिंडर को लेकर स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार द्वारा एसओपी जारी किए जाने के बावजूद मंगलवार को होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और रिजॉर्ट को सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी। फिलहाल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि सरकार की ओर से एसओपी मिल चुकी है, लेकिन अब गैस वितरक कंपनियां अपनी-अपनी प्रक्रिया के अनुसार अलग एसओपी तैयार करेंगी। इसके बाद ही होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीमित मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियां अपनी जरूरत के अनुसार मुख्यालय को मांग भेजेंगी। इसके बाद उच्च स्तर से अनुमति मिलने पर प्लांट से सिलिंडर जारी किए जाएंगे और उपलब्धता के आधार पर ही एजेंसियों को वितरण के निर्देश मिलेंगे।
वर्तमान में जिले में करीब 500 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को दिया जा रहा है।
चौधरी गैस एजेंसी की सह-प्रबंधक रमणी चौधरी के अनुसार, उनकी एजेंसी ने मंगलवार को साईं अस्पताल, कृष्णा अस्पताल और बृजलाल अस्पताल को सिलिंडर उपलब्ध कराए। वहीं सरस मार्केट स्थित इंडेन एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि फिलहाल उनके पास भी केवल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के लिए ही सिलिंडर उपलब्ध हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही नए निर्देश और पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध होंगे, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और रिजॉर्ट को भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

6 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

7 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

14 hours ago