Categories: hindiUttarakhand

चौंका रहा उत्तराखंड पंचायत चुनाव…प्रधान बनने को बेताब बड़े-बड़े शूरमा – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हलद्वानी: उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जोरों पर हैं. इस दौरान एक से बढ़कर एक क्लालिफाइड लोग सामने आ रहे हैं, जो ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्य तक बनना चाहते हैं. ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर जिला पंचायत मुख्यालय तक में खूब हलचल है. इस हलचल में ऐसे-ऐसे प्रोफेशनल अपना नामांकन पत्र लेकर पहुंच रहे हैं जिनकी क्वालिफिकेशन लोगों को अपनी ओर खींच रही है. एक प्राइवेट स्कूल में टीचर कविता आर्या को ही देख लीजिए, जो चुनाव आते ही नौकरी छोड़ बैठी हैं. वे हल्द्वानी के बसानी गांव से ग्राम प्रधान बनने को बेताब हैं. यही हाल गौलापार से आई दीक्षा बिष्ट और वैशाली नेगी का भी है, जो बीए़ड करने के बाद ग्राम प्रधान की रेस में हैं.ये ट्रिक कितना आएगी काम?यही नहीं, अभी तक अपने पति के व्यवसाय और राजनीति में हाथ बंटा रही मीना पांडे अब सब काम-धाम छोड़ हल्द्वानी का ब्लॉक प्रमुख बनने का ख्वाब देख रही हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी क्वालिफिकेशन का फायदा इलाके की जनता को मिलेगा. पॉलीटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट और स्वयं सहायता चलाने वाली नीलू नेगी तो इतने जोश में हैं कि वो अपने इलाके में चुनावी झंडा गाड़ चुकी हैं. इन्हीं खास प्रत्याशियों के बीच में हमारी मुलाकात आईटी प्रोफेशनल रहीं रीता बिष्ट से हुई, जो आईटी में एमएससी हैं. रीता भी अपना नामांकन करने पहुंच हैं. एलएलबी कर नए-नवेले वकील बने कपिल सिंह देउपा भी पनियाली इलाके से अपने दादा और चाची की तरह ग्राम प्रधान बनने का सपना देख रहे हैं. जाहिर है पंचायत स्तर पर खूब टैलेंट निखर कर आ रहा है. अब देखना होगा कि प्रत्याशियों की ये क्लालिफिकेशन वोटर्स को अपनी ओर कितना आकर्षित करती है.कब चुनाव, कब नतीजेउत्तराखंड पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 जुलाई से 9 जुलाई तक की जाएगी. नाम वापसी की प्रक्रिया 10 और 11 जुलाई तक होगी. 14 जुलाई को पहले चरण और 18 जुलाई को दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा. पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा. पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा 31 जुलाई 2025 होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago